{"_id":"60a778b48bfc927a856c7142","slug":"gurmeet-ram-rahim-got-parole-to-meet-his-mother-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राम रहीम को मिली 12 घंटे की पैरोल, मां से मुलाकात के बाद फिर लौटा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: राम रहीम को मिली 12 घंटे की पैरोल, मां से मुलाकात के बाद फिर लौटा जेल
Fri, 21 May 2021 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 02:39 PM IST
सार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वियों के यौन शोषण मामले में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को शुक्रवार को 12 घंटे की पैरोल दी गई। राम रहीम ने 17 मई को मां की बीमारी का हवाला देकर 21 दिन की इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुनारिया जेल अधीक्षक ने डेरा मुखी को एक डीएसपी और 12 पुलिसकर्मियों के साथ सुबह 6:14 बजे गुरुग्राम के मानेसर में स्थित फार्म हाउस पर मां से मिलने के लिए भेजा। मुलाकात के बाद शाम 6:25 बजे उसे वापस सुनारिया जेल लाया गया।
विज्ञापन
राम रहीम की मां का मेदांता अस्पताल से हृदय से संबंधित बीमारी का उपचार चल रहा है। राम रहीम ने जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को अर्जी देकर मां की बीमारी का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी। जेल अधीक्षक ने गुरुग्राम के उपायुक्त और एसपी को पत्र लिखकर उक्त पते पर डेरा मुखी की मां के रहने और बीमार होने की रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
गुरुग्राम प्रशासन से रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को जेल अधीक्षक ने एसपी रोहतक को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया करवाने की बात कही थी। पुलिस सुरक्षा के बीच तीन गाड़ियों में राम रहीम को मानेसर फार्म हाउस पर ले जाया गया। मुलाकात के बाद निर्धारित समय पर उसे सुनारिया जेल लाया गया। इस दौरान पुलिस महकमे ने डेरा मुखी के आने-जाने की जानकारी को गोपनीय रखा।
विज्ञापन
सरकार की मिलीभगत से मिली पैरोल : अंशुल छत्रपति
राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रेमियों ने खुशी जताई है। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने राम रहीम को इमरजेंसी पैरोल देने का विरोध किया है। अंशुल ने कहा कि दोषी राम रहीम को पैरोल देना निंदनीय है। सरकार की मिलीभगत से यह खेल खेला गया है। कभी 24 घंटे और फिर 48 घंटे की कस्टोडियन पैरोल देकर ट्रैक तैयार किया जा रहा है ताकि राम रहीम को आगे पैरोल पर सिरसा लाया जा सके।