{"_id":"60a38cb2bf4504270c4e43c7","slug":"gurmeet-ram-rahim-apply-for-emergency-parole","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गुरमीत राम रहीम ने फिर मांगी इमरजेंसी पैरोल, अब मां की बीमारी का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: गुरमीत राम रहीम ने फिर मांगी इमरजेंसी पैरोल, अब मां की बीमारी का दिया हवाला
Tue, 18 May 2021 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 May 2021 03:15 PM IST
सार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 2017 से जेल में बंद है। करीब छह दिन पहले ही उसे तबीयत खराब होने पर पीजीआई में भर्ती करवाया गया था
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को एक बार फिर जेल से 'बाहर' निकलने के लिए पैरोल मांगा है। इससे पहले भी राम रहीम यह कोशिश कर चुका है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के चलते उसे पैरोल देने से इंकार कर दिया गया था।
विज्ञापन
25 अगस्त, 2017 से राम रहीम सलाखों के पीछे है। इसी दिन पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था। सूत्रों के अनुसार, सोमवार (17 मई) को गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
छह दिन पहले राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में शिफ्ट किया गया था। पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। अब राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की है।
विज्ञापन
पिछले साल राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी। उसे कड़ी सुरक्षा और बहुत ही गोपनीय तरीके से गुरुग्राम के मेदांता मेडीसिटी में ले जाया गया था। इससे पहले भी अपनी मां की बीमारी की दुहाई लगाते हुए राम रहीम पैरोल की मांग कर चुका है, लेकिन उसके आवेदन को रद्द कर दिया गया था।
परिवार में शादी-समारोह के लिए भी पैरोल मांगी गई थी, लेकिन उस समय भी डेरा प्रमुख को राहत नहीं मिली। अब कोरोना काल के बीच राम रहीम ने अपनी बीमार मां का हवाला देते हुए जेल अधीक्षक को आवेदन देकर पैरोल मांगी है। जेल प्रशासन की ओर से इस बात की जानकारी सरकार को दे दी गई है। इसके साथ ही रोहतक व सिरसा के डीसी और एसपी से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिलों के इन अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही अगला फैसला होगा।