{"_id":"67e012ad2ceb54759c04ccc1","slug":"gurdeep-of-mehar-singh-akhara-won-bronze-medal-in-belt-wrestling-cup-rohtak-news-c-17-roh1019-621860-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेल्ट रेसलिंग कप में मेहर सिंह अखाड़े के गुरदीप ने कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेल्ट रेसलिंग कप में मेहर सिंह अखाड़े के गुरदीप ने कांस्य पदक जीता
Mon, 24 Mar 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
22सीटीके07-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित बेल्ट रेसलिंग कप में खेलते खिला
रोहतक। भारत-रूस-उज्बेकिस्तान बेल्ट रेसलिंग कप 2025 का रविवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की।
विशिष्ट अतिथियों में रूसी राजदूत मिस्टर डेनिस आलिपोव और उज्बेकिस्तान के राजदूत मिस्टर सरडॉर रुस्तम्बायेव शामिल रहे। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पर्धा में मेहर सिंह अखाड़े के गुरदीप ने कांस्य पदक और खिड़वाली के रवि हुड्डा ने रजत पदक जीता।
बेदी ने आयोजक टीम और कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर उदय सूद, वरुण कश्यप, रॉबिन कुमार, राजेश बाघा, अमनदीप, डारिया जेलदार, एकातेरिना लजारवा (तीसरी सचिव, भारत में रूसी दूतावास) व डॉ. प्रवीण सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
57 किलोग्राम भार वर्ग में उज्बेकिस्तान के उरायमोय हसनबॉय ने स्वर्ण व भारत के सदैव ने रजत पदक जीता। 62 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के एके एम ए जोनोव ने स्वर्ण व भारत के सोनू ने रजत पदक जीता। 68 किलोग्राम भारवर्ग में रूस के सैतागालिन एम ई ने स्वर्ण, भारत के मंजीत ने रजत और उज्बेकिस्तान के बीबीकिरोव व भारत के रजीत ने कांस्य पदक जीता।
75 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के खामिदोव मूरोदजोन ने स्वर्ण, भारत के दीपक ने रजत, रूस के शबीव रजील ने कांस्य पदक जीता। 82 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के ओबिदजोनोव दोस्तोनबेक ने स्वर्ण, भारत के सुनील ने रजत और भारत के गुरमीत ने कांस्य पदक जीता। 90 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुलोमोव समंदर ने स्वर्ण, भारत के पारस ने रजत और भरत के हितेश ने कांस्य पदक जीता। 100 किलोग्राम भार वर्ग में उज्बेकिस्तान के इसोकोव एन ने स्वर्ण, भारत के विशाल ने रजत व भारत के राहुल ने कांस्य पदक जीता। 100 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा में उज्बेकिस्तान के यलदाशेव ने स्वर्ण, भारत के रवि हुड्डा ने रजत व भारत के रवि ने कांस्य पदक जीता।