फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Guidelines given to the officers, asked about the well being of the elderly

अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, बुजुर्गों का पूछा कुशलक्षेम

Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Guidelines given to the officers, asked about the well being of the elderly
केनाल रेस्ट हाउस में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को स्थानीय कैनाल रैस्ट हाउस में लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर अधिकारियों को निपटारा करवाने के निर्देश दिए। यहां उपस्थित बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछते हुए सीएम ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के बारे में भी बातचीत की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ तथा पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा को इन शिकायतों के निपटारे के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निंदाना गांव से पहुंचे बुजुर्ग अमीर सिंह से पूछा कि उन्हें समय पर वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुजुर्गों को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दिया जा रहा है। अमीर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे इस पेंशन राशि में से अपनी लड़कियों को भी कुछ राशि देते हैं। इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, मेयर मनमोहन गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व मेयर रेणू डाबला, बंसी विज, तरूण सन्नी शर्मा, कुलविंद्र सिंह सिक्का, अशोक सहगल, मीणा अटकाण, जोगेंद्र सैनी, जजपा के जिलाध्यक्ष दलबीर भराण, प्रदीप देशवाल, भारत गिरधर, विकास रोहिल्ला, कंवल सिंह सैनी, राजेश सैनी, काला मायना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

01 से 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed