फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goyal XI won the match by seven wickets

Rohtak News: गोयल एकादश ने सात विकेट से मैच जीता

Thu, 01 May 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 01 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Goyal XI won the match by seven wickets
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व वीसीए रोहतक एकादश के बीच बुधवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। गोयल एकादश ने सात विकेट से मैच जीता। मुकेश को मैन ऑफ द मैच व हर्ष को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। इस मैच में गोयल एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वीसीए एकादश 21.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । वीसीए एकादश की ओर से उदित ने 24 व मानिक ने 23 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से मुकेश ने चार विकेट लिए। यश, अभिनव व परी शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में गोयल एकादश ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से हर्ष ने 41 व परी शर्मा ने 34 रन बनाए। वीसीए एकादश की ओर से अभिषेक ने तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed