{"_id":"6ae509df448db4526c033772","slug":"government-womens-college-emerges-as-champion-in-womens-table-tennis-rohtak-news-c-17-roh1019-946337-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला टेबल टेनिस में राजकीय महिला कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला टेबल टेनिस में राजकीय महिला कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में राजकीय महिला कॉलेज, रोहतक ने एमकेजेके कॉलेज, रोहतक को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ने यूटीटी, एमडीयू को पराजित किया। इस प्रकार राजकीय महिला कॉलेज, रोहतक प्रथम, एमकेजेके कॉलेज, रोहतक द्वितीय, टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत तृतीय तथा यूटीटी, एमडीयू, रोहतक चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एमडीयू के खेल निदेशक कुलताज सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में महिला खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल, डॉ. विपिन, मनीष सिंह, विजय कुमार, डॉ. बसंत, डॉ. चंद्रशेखर, परमिंदर और अशोक कुमार सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित रहे।