फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should not tamper with the autonomy of universities: Lamba

सरकार विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से न करे छेड़छाड़ः लांबा

Tue, 19 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Government should not tamper with the autonomy of universities: Lamba
विरोध सम्मेलन में बोलते मुख्य वक्त सुभाष लाबा। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी इंप्लाइज फेडरेशन का प्रदेश सरकार की विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हितों की अनदेखी व तानाशाही के खिलाफ सोमवार को एमडीयू में प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने सम्मेलन का संयोजन किया। अध्यक्षता ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी ने की। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के महासचिव रविंद्र लोहिया ने सभी विश्वविद्यालयों का साझा मांग पत्र रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सरकार को चेताया कि विश्वविद्यालय से एचआरएमएस लागू करने का तुगलकी फरमान शीघ्र वापस ले, ताकि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। सरकार विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कार्य पद्धति विकसित करना चाहती है तो प्रत्येक विश्वविद्यालय का स्वायत्तता एचआरएमएस पोर्टल स्थापित किया जाए। विश्वविद्यालयों के कर्मचारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वे एचआरएमएस पोर्टल का पुरजोर विरोध करते हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की मांग है कि तमाम विश्वविद्यालय में खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए व तब तक कच्चे कर्मचारियों को समान वेतन समान काम दिया जाए। प्रदेश सरकार को तुरंत प्रभाव से न्यू पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। यूनिवर्सिटी फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी व सम्मेलन के संयोजक रणधीर कटारिया ने विश्वविद्यालय कर्मचारी कार्यकारी परिषद व वित्त परिषद में विश्वविद्यालय शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान व महासचिव को स्थायी सदस्य बनाने की मांग की। सरकार प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर विश्वविद्यालय कर्मचारियों को भी कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी का प्रावधान किया जाए। एचआरएमएस के खिलाफ यूनिवर्सिटी से आदेश वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश के तमाम विश्वविद्यालय के कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। एमडीयू शिक्षक संघ के प्रधान विकास सिवाच, महासचिव सतीश सेठी, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ प्रधान तारीफ सिंह, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान दिनेश राहड़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नीलकंठ, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के प्रधान राज भारती, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के प्रधान महेंद्र बेनीवाल, फूल कुमार बोहत, शांतिलाल सिक्का, रामकुमार गुर्जर, उदय चोपड़ा, महावीर प्रसाद, सुमेर अहलावत सुनील कक्कड़, रविंद्र लोहिया, संजय, विकास अहलावत, रमेश रोहिल्ला, परमेंद्र दलाल, बलराम नांदल, कुलवंत मलिक, वरुण कुमार सैनी व निरंजन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फडरेशन के आव्ह्न पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारीयो?

ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फडरेशन के आव्ह्न पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारीयो?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed