{"_id":"6a2343a5a877cd6cd107d6f7","slug":"government-should-implement-cashless-medical-facility-for-pensioners-mehar-singh-nain-rohtak-news-c-17-roh1020-867841-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करे सरकार : मेहर सिंह नैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करे सरकार : मेहर सिंह नैन
विज्ञापन
43-मानसरोवर पार्क सीनियर सिटीजन क्लब में स्टेट पेंशनर समाज की बैठक करते पदाधिकारी। स्रोत : समा
- फोटो : Archive
रोहतक। स्टेट पेंशनर समाज की शुक्रवार को आयोजित बैठक में राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने कहा कि पेंशनर संगठन की सदस्यता ग्रहण कर इसे और मजबूत बनाएं। उन्होंने सरकार मांग की कि पेंशनर्स के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा तुरंत लागू की जाए।
मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज की बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने, वेलिडेशन एक्ट से संबंधित विषयों व पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की गई। राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन पेंशनरों के हितों की रक्षा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे।
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला चेयरमैन देबी सिंह देशवाल ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रोशनी हुडा, ईश्वर सिंह सैनी, आनंद स्वरूप, महावीर शास्त्री, सूरजमल शर्मा, छोटूराम, चंद्रसिंह, राम मेहर सिवाच, सूरजमल शर्मा, ऋषिदेव रोहिला व प्रेम सिंह दुहन अन्य मौजूद रहे।