फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should fulfill the promise of building Sainik School

Rohtak News: सैनिक स्कूल बनाने का वादा पूरा करे सरकार

Sun, 07 Apr 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the promise of building Sainik School
मातनहेल में पूर्व सैनिक बैठक में भाग लेते हुए ।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। तहसील मातनहेल के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से कस्बा मातनहेल में सैनिक स्कूल का मुद्दा उठा। वक्ताओं ने बताया कि लगभग पिछले 36 वर्षों से क्षेत्र वासी इस मांग को उठा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यवश किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कर्नल जय सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तत्कालीन रक्षा मंत्री भारत सरकार द्वारा इस स्कूल की आधारशिला रखी गई, लेकिन न तो हरियाणा सरकार और न ही केंइ्र सरकार ने उस समय उचित कार्रवाई नहीं की। 2005 में प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आईं तो उसने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि न मातनहेल में बनाने के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं है। वर्ष 2014 में दोनों ही जगह एनडीए की सरकार आई तब भी स्कूल बनाने का वादा पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की समस्या के समाधान बारे चर्चा हुई और फैसला किया कि इस संबंध में निकट भविष्य में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बारे गांव सरपंच के प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह से भी अनुरोध किया कि जरूरी कदम उठाया जाए। इस मौके पर कर्नल जय सिंह, कप्तान धर्म पाल सुहाग, सूबेदार श्रद्धानंद, सूबेदार धर्मवीर सिंह, सूबेदार सत्यप्रकाश लेफ्टिनेंट जयभगवान, कप्तान जयप्रकाश, सूबेदार मेजर धर्मपाल, सूबेदार जगदीश, नायब सूबेदार जयभगवान, कप्तान बिजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed