फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government schools have achieved 100% coverage: DC

सरकारी स्कूलों ने हासिल किया 100 प्रतिशत कवरेज : डीसी

Sat, 06 Jun 2026 03:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Government schools have achieved 100% coverage: DC
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि कक्षा तैयारी कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 100 प्रतिशत कवरेज हासिल कर ली गई है। लघु सचिवालय में शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि डिजिटल स्किल पासबुक के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति का आकलन कर आवश्यक शैक्षणिक हस्तक्षेप किए जा रहे हैं। जिले में लक्षित विद्यार्थियों में से लगभग 82 प्रतिशत छात्र निर्धारित शिक्षण दक्षताओं को प्राप्त कर चुके हैं। शेष विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि एनएसक्यूएफ के तहत 66 विद्यालयों में 14 ट्रेडों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है, जिससे 7,651 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10 का परिणाम 99.80 प्रतिशत और कक्षा 12 का 98.44 प्रतिशत रहा है। 25 विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए हैं। बैठक में करियर काउंसलिंग, सुपर-40, ओलंपियाड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed