फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government nominated three councilors, two from RSS background

सरकार ने मनोनीत किए तीन पार्षद, आरएसएस की पृष्ठभूमि से हैं दो

Wed, 11 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government nominated three councilors, two from RSS background
नगर निगम हाउस में संघ के कार्यकर्ताओं को प्रवेश मिला है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को तीन पार्षदों को मनोनीत किया, जिसमें दो आरएसएस की पृष्ठभूमि से हैं। हाउस में मेयर के अलावा भाजपा के 23 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस समर्थक दो पार्षद हैं। कलानौर व सांपला नगर पालिका में भी दो-दो पार्षद मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस के पिछले चुनाव दिसंबर 2018 में हुए थे। भाजपा ने पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे। इनमें से 22 वार्ड में भाजपा के 8 पार्षद विजयी रहे, जबकि 6 कांग्रेस समर्थकों ने बाजी मारी। जबकि आठ निर्दलीय विजयी हुए थे। बाद में 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले चार कांग्रेस समर्थक, आठों निर्दलीय भाजपा में शामिल हो गए। इससे चुने हुए 22 में से 20 पार्षद भाजपा से हैं। वार्ड 11 से पार्षद कदम सिंह अहलावत व वार्ड 15 से पार्षद गुलशन ईशपुनियानी को ही कांग्रेस समर्थक माना जाता है।
विज्ञापन

दो भाजपा तो एक जजपा के कोटे से
राजेश सैनी आर्य नगर
पृष्ठभूमि जजपा के रोहतक हलके के अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के करीबी, जजपा ने रोहतक शहर
से दिया था विधानसभा का टिकट, लेकिन हार मिली।
व्यवसाय फर्नीचर व्यापारी
उम्र 55 वर्ष
पार्टी जजपा
......
अमित बंसल जनता कॉलोनी
पृष्ठभूमि पिता सुरेंद्र बंसल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष। 32 साल पहले आरएसएस से जुड़े। अब महाराजा
अग्रसेन मंडल के उपाध्यक्ष।
व्यवसाय सूरज व शौरी मार्केट में कपड़े का कारोबार।
उम्र 41 वर्ष
....
आदेश सक्सेना केवलगंज
पृष्ठभूमि 15 साल की उम्र में 1978 में आरएसएस से जुड़े, 1990 में डॉक्टर मंगलसेन के साथ रामजन्म भूमि
आंदोलन के दौरान 10 दिन उत्तराखंड की सितारगंज जेल में रहे। अब उनके बड़े भाई
रविंद्र सक्सेना प्रदेश सरकार व आरएसएस के बीच समन्वयक प्रमुख।
व्यवसाय हिसार रोड स्थित फैक्टरी में करते हैं नौकरी।
उम्र 57 साल
कलानौर व सांपला नगर पालिका में भी दो-दो पार्षद मनोनीत
वहीं, प्रदेश सरकार ने कलानौर नगर पालिका में वार्ड 13 के छोटा पाना निवासी दीनदयाल व लक्ष्मीनारायण को पार्षद मनोनीत किया गया है। जबकि सांपला में ओल्ड काठमंडी निवासी राजेश बंसल व वार्ड 10 निवासी संदीप ओहल्याण को नगर पालिका में सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम हाउस में तीन मनोनीत पार्षदों का स्वागत है। सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। सामान्य पार्षदों की तरह मनोनीत पार्षद भी आम लोगों की आवाज उठाएं और समस्याएं लेकर आएं।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed