फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government is handing over public sector undertakings to private hands

Rohtak News: सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही सरकार

Sun, 09 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Government is handing over public sector undertakings to private hands
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन बोहर स्थित नांदल भवन में हुआ। राज्य प्रधान जयपाल गुड्डा की अध्यक्षता की। सम्मेलन का संचालन महासचिव जनरल सिंह ने किया।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश से पहुंचे प्रतिनिधि और पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता सीटू की राज्य उपाध्यक्ष सुरेखा ने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र डंगवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश से लगभग 500 सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि मौजूदा सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है, जो की उचित नहीं है। कई बार पत्राचार के माध्यम से मांगों का समाधान निकलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही है। बेरोजगारी चरम पर है, विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं, सरकार कौशल रोजगार निगम का हवाला देकर कच्ची भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि सरकार कच्चे कर्मचारी को पक्का करें, पुरानी पेंशन बहाल हो, विभागों में खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती हो, टर्मपॉइंटी कर्मचारियों को 32 हजार 900 रुपये वेतनमान दिया जाए, कैनाल गार्ड को तृतीय श्रेणी का दर्जा दिया जाए जैसी मांगों को सरकार जल्द पूरा करें, नहीं तो आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। इस मौके पर नरेश कुमार, मनजीत पांचाल, सुरेंद्र पहल, साहब सिंह, संदीप, अमरजीत, राजेंद्र डाबला, संदीप ढुल, मनीष, अशोक, कप्तान, संदीप मेहरा, अजय फौजी, सुनील फौजी, चिराग आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed