{"_id":"64e3cd0813040b3de3071db4","slug":"government-cursed-for-privatization-unemployment-and-inflation-rohtak-news-c-17-roh1020-228383-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निजीकरण, बेरोजगारी और महंगाई के लिए सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निजीकरण, बेरोजगारी और महंगाई के लिए सरकार को कोसा
Tue, 22 Aug 2023 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
21सीटीके42... पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मांगपत्र सौंपते सर्व कर्मचारी संघ के पदा
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ ने राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक शकुंतला खटक व बलराज कुंडु को मांगपत्र सौंपा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच और संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। विधायकों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया की सभी मांगों को विधानसभा में जोर शोर से उठाया जाएगा।
जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने बताया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आंदोलन चलाए हुए हैं। इसके तहत सभी विधायकों को मांगों का ज्ञापन दिए गए हैं।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
कौशल रोजगार निगम बंद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, समान काम समान वेतन लागू हो, ठेका प्रथा खत्म की जाए, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए, निजीकरण पर रोक लगे। इन्हीं मांगों काे लेकर 28 अगस्त को रोहतक कमिश्नरी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर शिवकुमार, हिम्मत राणा, कमल सिंहमार, राजेश बागड़ी, राकेश लकड़ा, विक्रम साहू, दिलबाग कटेसरा, सत्यवान राठी, प्रदीप जांगड़ा, दीपक जांगड़ा, खेमचंद, जयबाग मलिक, विकास दहिया, विनोद कुमार, रामवीर हुड्डा समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।