फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government children will visit private schools under twinning program

Rohtak News: ट्वीनिंग कार्यक्रम के तहत निजी स्कूलों का दौरा करेंगे सरकारी के बच्चे

Sat, 22 Jun 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Government children will visit private schools under twinning program
झज्जर। ट्वीनिंग कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चे अपने आसपास के निजी, नवोदय, आर्मी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस दौरान सरकारी स्कूलों के बच्चे दूसरे स्कूलों के बच्चों से रूबरू होंगे और दोनों स्कूलों के अपने अनुभव साझा करेंगे। यही नहीं बच्चों में आपसी संवाद करवाया जाएगा और उनके बीच सांस्कृतिक, खेल गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से प्रदेश के 2288 प्राइमरी स्कूलों और 3268 सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए एक करोड़ 66 लाख 68 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। प्राइमरी स्कूलों के लिए कुल 68 लाख 64 हजार और सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 98 लाख 4 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। प्रत्येक स्कूल को तीन हजार रुपये का बजट मिलेगा, जिसमें से एक हजार रुपये बच्चों व शिक्षकों के ट्रांसपोर्ट, 800 रुपये रिफ्रेशमेंट, 600 रुपये विजेता को नगद राशि और 600 रुपये प्रमाण पत्र, बैनर व अन्य सामान के लिए प्रयोग किए जाएंगे। स्कूल दौरे के दौरान विद्यार्थी एक घंटे तक एक-दूसरे से संवाद करेंगे। इसमें अपना परिचय, स्थानीय जानकारी, अपने अनुभव, लाइफ स्किल व अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद एक घंटे की खेल गतिविधियां करवाई जाएंगी, जिसमें अलग-अलग खेल करवाए जा सकेंगे। इसके बाद एक घंटे की सांस्कृतिक गतिविधियां, सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियेागिता होगी। इसके तहत कविता पाठ, मेहंदी, रंगोली, क्राफ्ट, रोल प्ले, अंताक्षरी जैसे खेल व कार्यक्रम होंगे। इसके बाद एक घंटे शिक्षकों के साथ सामूहिक चर्चा होगी। अगले 30 मिनट लैबोरेटरी या वर्कशाॅप की विजिट होगी। इसके बाद अगले 30 मिनट लाइब्रेरी की विजिट होगी। इसमें लाइब्रेरी में मौजूद किताबों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही किताबों को लाइब्रेरी में मैनेज कैसे किया जाता है, उसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


बनाई जाएगी जिलास्तरीय कमेटी
कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। इसका चेयरपर्सन एडीसी को बनाया जाएगा। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना संयोजक को सदस्य और सहायक परियोजना संयोजक को सदस्य सचिव बनाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व कमेटी की बैठक होगी, जिसमें क्लस्टर, ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed