फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods stolen by breaking the glass of the farm house

फार्म हाउस के शीशे तोड़कर सामान चोरी

Thu, 29 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen by breaking the glass of the farm house
रोहतक। शहर के कच्चा बेरी रोड स्थित फार्म हाउस के शीशे तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोर दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राज सिंह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कच्चा बेरी रोड सुनारियां खुर्द पर उनका फार्म हाउस है। मंगलवार रात 7 से 9 बजे के बीच दीवार के साथ सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुस गये। दो कमरों के खिड़की के शीशे तोड़कर अंदर दाखिले हुए। सामान तोड़फोड़ करने के साथ बिजली की मोटर, पंखा, बर्तन, एलईडी, बाल्टी, प्रेशर पंप, तसले, कपडे़, बिजली का सामान चुरा ले गए। इसकी लागत करीब डेढ़ लाख रुपये है। बुधवार दोपहर फार्म हाउस पहुंचने पर चोरी का पता लगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed