{"_id":"64bee456f13e8422940f42b4","slug":"gold-worth-20-lakh-stolen-from-former-dsps-house-doors-tied-with-handkerchief-rohtak-news-c-17-roh1020-207578-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पूर्व डीएसपी के घर से 20 लाख का सोना चोरी, दरवाजों को रूमाल से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पूर्व डीएसपी के घर से 20 लाख का सोना चोरी, दरवाजों को रूमाल से बांधा
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में चोर पूर्व डीएसपी अखेराम के घर से करीब 20 लाख के सोने के जेवरात, बिस्कुट व अन्य सामान चाेरी कर ले गए। घर के सदस्यों को घटना की भनक न लगे, इसके लिए अंदर से बंद दरवाजों को भी रूमाल से कसकर बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार तड़के चार बजे वारदात का पता चला। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से चोरों का सुराग ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब साइबर सेल की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बहुअकबरपुर निवासी सोनू ने बताया कि उसके दादा चौधरी अखेराम डीएसपी व पिता सुरेश एएसआई रहे हैं। वे तीन भाई हैं। बड़े भाई अशोक का देहांत हो चुका है। तीनों परिवार एक ही मकान के तीन हिस्सों में रहते हैं। वह पत्नी व बच्चे के साथ बैठक वाले मकान में सो गया, जबकि उसकी भाभी व मां परिवार सहित अपने हिस्से वाले मकान में सो गईं। वह रात दो बजे तक फिल्म देख रहा था। सोनू का कहना है कि उसकी पत्नी दिल्ली में शिक्षिका है, जिसे सुबह चार बजे उठकर जाना पड़ता है। जब वह कमरे का दरवाजा खोलने लगी तो बाहर से बंद मिला। उसने मां को कॉल की। मां उसके मकान में आई तो दरवाजे को बाहर से रूमाल से बंधा हुआ था। जांच की दोनों मकानों में सामान बिखरा पड़ा।
32 तोले सोने के जेवरात ले गए चोर
सोनू ने पुलिस को बताया कि चोर उसके मकान से ढाई तोले की चेन, एस माॅडल का बिस्कुट, 3 सोने की अंगूठी, पांच तोले के दो कड़े, मां की डेढ़ तोले की गुजनी, पत्नी का दो तोले का लॉकेट, दो तोले का मंगलसूत्र, डेढ़ तोले के टॉप्स, तीन जोड़ी पाजेब, चांदी के 12 चांदी व एक सोने का सिक्का चोरी हुआ है। उधर, उसकी भाभी पिंकी के मकान से चोर साढ़े तीन तोले का सेट, दो तोले के झुमके, पांच तोले के चार कड़े, तीन तोले का लॉकेट, एक तोले के झुमके, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, आधा तोले सोने की बाली व नाक की तिल्ली निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
जहां हुई चोरी की बड़ी वारदात, उसी गांव में है पुलिस थाना
पूर्व डीएसपी के मकान में इतनी बड़ी चोरी की वारदात होने से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ गया है क्योंकि बहुअकबरपुर गांव में ही पुलिस थाना है। उसी गांव में चोर बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात अंजाम देकर फरार हुए हैं।
सीसीटीवी कैमरे वाले घर में नहीं घुसे चोर, पूरी तैयारी से दिया वारदात को अंजाम
मकान मालिक सोनू ने बताया कि पूरी चोरी रेकी करके अंजाम दी गई है। उनके एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है साथ में कुत्ता भी रहता है। चोर उस मकान की बजाय दो अन्य मकानों में घुसे और जेवरात निकाल कर ले गए।
फिंगर प्रिंट की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। अब साइबर सेल की मदद से मोबाइल डंप उठाकर जांच की जाएगी। अपनी तरफ से वारदात का खुलासा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
जितेंद्र कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर