फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gold medalist Sanjana failed a dope test, coach said she appealed for a B test.

Rohtak News: स्वर्ण पदक विजेता संजना डोप टेस्ट में फेल, कोच बोले-बी टेस्ट के लिए अपील की

Tue, 02 Dec 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gold medalist Sanjana failed a dope test, coach said she appealed for a B test.
संजना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। साउथ एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक विजेता रोहतक की एथलीट संजना सिंह को डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। संजना के कोच संदीप ने बताया कि बी टेस्ट के लिए अपील की है। अभी वकील की सलाह ली जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में अलग-अलग साल्ट दिए हैं। एक नमूने में सिंथेटिक एंड्रोजेन और एनाबॉलिक स्टेरॉयड जैसे प्रतिबंधित पदार्थ मिले हैं।

संजना का सैंपल सितंबर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान लिया गया था। एथलेटिक्स में इस तरह का हाई-प्रोफाइल मामला सामने आना खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और डोपिंग रोधी जागरूकता पर बड़े सवाल खड़े करता है। संजना ने साउथ एशियन प्रतियोगिता के 1500 मीटर और 5000 मीटर के दो स्वर्ण व राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीते थे।
विज्ञापन

संजना सिंह को अब बी सैंपल की जांच करवाने का विकल्प दिया गया है। अगर बी सैंपल भी पॉजिटिव पाया जाता है तो उनके खिलाफ आधिकारिक चार्जशीट फाइल की जाएगी। इसके बाद न केवल उन पर बैन लगेगा बल्कि उनके मेडल भी वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed