फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   GM assured to give job to driver's wife

Rohtak News: जीएम ने चालक की पत्नी को नौकरी देने का दिया आश्वासन

Tue, 26 Nov 2024 06:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
GM assured to give job to driver's wife
25सीटीके11..बस अड्डे रोडवेज में बस की सफाई करता राकेश दांगी। फाइल फोटो
रविवार को हुए बस हादसे में मृतक राकेश दांगी के परिवार से मिलने महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया मदीना गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। इसी के साथ उन्होंने चालक की पत्नी को क्लेरिकल स्टाफ में नौकरी देने का आश्वासन भी दिया। रविवार को हेल्पर ने लापरवाही से बस को तेज स्पीड से बैक करते हुए चालक राकेश को टायरों के नीचे कुचल कर मार डाला था।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि राकेश बहुत ही मेहनती और ईमानदार चालक थे। उन्होंने कहा परिवार में चालक की पत्नी, तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। परिवार में इसके अलावा कोई नहीं है। परिवार को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए साथी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। वह उसी गांव से आता है। जितने भी कागजात का काम होगा, साथी कर्मचारी लेकर आएगा और विभाग में जमा करवाएगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर शोकाकुल रहा माहौल
सोमवार को रोडवेज परिसर में साथी कर्मचारी के जाने का दुख दिखा। हालांकि सभी कर्मचारी काम करते नजर आए, लेकिन उनके चेहरे पर उनके साथी के जाने का दुख नजर आ रहा था। साथी कर्मचारियों ने बताया राकेश सबके साथ मिल-जुलकर रहता था। कभी किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं रहा। जीएम ने कहा कोई भी बस स्टैंड से कर्मचारी या यूनियन कर्मचारी उनके पास माफी मांगने के लिए बिल्कुल नहीं आए। वह किसी को माफ नहीं करेंगें। लापरवाही करने की वजह से एक कर्मचारी की जान चली गई है। अपराधियाें के प्रति सख्त रवैया रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश को अपनी बस से था काफी लगाव
राकेश को अपनी बस से काफी लगाव था। साथी कर्मचारी और यूनियन के प्रधान सुरेश नेहरा ने बताया वह अपनी बस की सफाई खुद करते थे। वह बस को अपने घर की गाड़ी की तरह रखते थे। हादसे के समय भी वह पानीपत का चक्कर लगाकर आए थे और वहां से आकर गाड़ी को कर्मशाला में काम करवाने के लिए लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed