फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gita 's message of solidarity to the country from the ground state

गीता की धरती हरियाणा से देश को एकजुटता का संदेश

Mon, 04 Apr 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 04 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
 Gita 's message of solidarity to the country from the ground state
सद्भावना सम्मेलन में संत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा ही वह पवित्र धरती है, जहां से कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। इस हरियाणा की धरती से दुनिया में गीता का उपदेश पहुंचा था। इस उपदेश को विदेशी भी मान रहे हैं। इस उपदेश पर सभी को अमल करना चाहिए। केवल गीता ही नहीं, बल्कि हरियाणा की पावन धरती पर ही सरस्वती का उद्गम हुआ है। ऐसी पावन धरती पर भाईचारा टूटना बड़ा विचारणीय है। 
विज्ञापन


सद्भावना सम्मेलन भले ही हरियाणा में पिछले दिनों हुए दंगों के जख्मों पर मरहम लगाने और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ हो। लेकिन उसके साथ ही गीता की धरती हरियाणा से पूरे देश को एकजुटता का संदेश दिया गया। सबसे पहले स्वामी परम चैतन्य ने कहा कि गीता का उपदेश देने के लिए हरियाणा की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण आये थे। इसलिए भी यह धरती सबसे अहम मानी जाती है।
विज्ञापन


स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि समरसता व सद्भावना का संदेश ही गीता से दिया गया था और उस संदेश को आज भी जीवन में उतारना जरूरी है। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि हरियाणा की धरती को रणक्षेत्र या युद्धक्षेत्र भी कहा जा सकता था, लेकिन गीता के उपदेशों के कारण इसे धर्मक्षेत्र कहा जाता है। साध्वी अमृता ने कहा कि जिस धरती से गीता का उपदेश दिया गया हो और मां सरस्वती का उद्गम हुआ हो, वहां समरसता खुद कायम रहनी चाहिए। लेकिन अब गीता के उपदेशों को अपनाकर ही भाईचारा कायम रखना है, जिसे कभी बिगड़ने नहीं देना है। इस तरह कई संतों ने गीता के सहारे सद्भाव का संदेश दिया और कहा कि हरियाणा की धरती से निकले जिन उपदेशों को सभी मान रहे हैं, उनको यहां के लोगों को फिर अपनाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed