फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls were made aware about menstrual hygiene

Rohtak News: छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Wed, 19 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Girls were made aware about menstrual hygiene
-फोटो 55 : छात्राओं को जागरूक करते एमडीडी आफ इंडिया के समन्वयक मनोज कुमार। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य सखी अभियान के तहत एमडीडी ऑफ इंडिया, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन विषय पर जागरूक किया गया। वहीं, शहर के एक निजी स्कूल में बाल विवाह अधिनियम 2006 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आशा वर्कर नीलम ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म एक नियमित प्रक्रिया है जो प्रत्येक किशोरी, लड़की या महिला को होती है। आशा वर्कर उर्मिला ने कहा कि माहवारी के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बिना साफ-सफाई के संक्रमण फैलेगा। अध्यापिका ओमवती ने कहा कि माहवारी के दिनों में सेहत का ध्यान रखें और पौष्टिक आहार लें। इसके साथ ही एक निजी स्कूल में उपस्थित विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व बाल श्रम अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया गया। एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि बाल विवाह किशोरियों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। अध्यापक पंकज दहिया ने कहा कि बाल विवाह को लेकर सभी को एक साथ प्रयास करने होंगे। ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम करके भी बाल विवाह पर लगाम लगाई जा सकती है। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज हरपाल, पूनम, बिजेंद्र छिल्लर, संदीप, ओमप्रकाश, ओम वती, मंजू बंसल, अनिता, सविता, मीना, सीमा, रीना मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed