रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य व सफाई व सामाजिक व्यवहार विषयों पर सेमिनार हुआ। इसमें छात्राओं से उनके स्वास्थ्य और सफाई व समाज में किस तरह से व्यवहार किया जाना चाहिए, विषयों पर बातचीत की गई। सेमिनार में 300 छात्राओं ने भागीदारी की। प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा की देखरेख व महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती साहू ने छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया।
प्राचार्य ने छात्राओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व सामाजिक व्यवहार के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रेनू राणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. रेनू ने कहा कि छात्राओं को जागरूक और प्रेरित करने के लिए विभिन्न तरह के सेमिनार, कार्यशालाएं व गतिविधियां आयोजित की जाती रहती हैं। इसे छात्राओं के व्यक्तित्व का बहु आयामी विकास होता है। इस समारोह में महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य डॉ. सुमन भट्टी, रिंकी, ज्योति, डॉ. पंकज, डॉ. पूजा, डॉ. शौकीना, डॉ. अर्चना मौजूद रही।