फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gharaunthi School first in Chiri and dance in Ragni.

Rohtak News: रागनी में चिड़ी और नृत्य में घरौंठी स्कूल प्रथम

Thu, 05 Sep 2024 04:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Gharaunthi School first in Chiri and dance in Ragni.
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से स्कॉलर रोजरी इंपीरियल विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार रहे। एडीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी खंडों से कक्षा नाैवीं से 12वीं तक के करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। डायट प्रवक्ता डॉ. सुनीता अहलावत नोडल अधिकारी एवं ओवरऑल इंचार्ज रही।
विज्ञापन

मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रंजना दलाल, बीआरसी महम, डॉ. पुष्पा शर्मा, बीआरसी सांपला जयभगवान सिंह, बीआरसी सुंदरलाल, बीईओ लाखनमाजरा ऋतु पंघाल उपस्थित रहीं। जिले के पांचों खंड की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय टीमों ने सांस्कृतिक समारोह में अपनी प्रस्तुति दी। हरियाणा की संस्कृति को संजोए हुए रागनी, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र दिए गए। नोडल अधिकारी सुनीता अहलावत ने बताया कि पुरस्कार राशि सभी विजेताओं के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। मंच संचालन डायट प्रवक्ता मनीषा पंवार, रितु मलिक, प्रोमिला सैनी, मनु ढुल ने संभाला। व्यवस्थाओं में जिले के सभी बीआरसी अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही। ये विजेता प्रतिभागी राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेंगे।
रागनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा हेड़ा द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंठी तृतीय रहा। नृत्य में शिवानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंठी प्रथम, अमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटोली द्वितीय व दिया पीएमश्री मॉडल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माॅडल टाउन तृतीय रहा।

समूह नृत्य में पीएमश्री मॉडल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माॅडल टाउन प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी द्वितीय और पीएमश्री मॉडल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम तृतीय रहा। लघु नाटक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंठी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवल द्वितीय और पीएमश्री मॉडल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माॅडल टाउन तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed