फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Get immediate compensation for bad crops: Former Minister Grover

खराब फसलों का तत्काल मुआवजा मिले : पूर्व मंत्री ग्रोवर

Wed, 22 Mar 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Get immediate compensation for bad crops: Former Minister Grover
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल और जिलाध्यक्ष भाजपा अजय बंसल के साथ बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने ब्राह्मणवास, चमारियां, जिन्दराण आदि कई गांव के खेतों में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उनका दुख-दर्द साझा किया। पूर्व मंत्री ने मौके पर ही जिले के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर फसलों का फीडबैक दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह गांव वार रिपोर्ट तैयार करें। ग्रोवर और नांदल ने किसानों को आश्वस्त किया कि फसलों को हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपनी-अपनी खराब फसलों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर जरूर डालें ताकि प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिले। कहा कि बेमौसम बारिश ने बड़ी मार की है। कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती। इस बार खेतों में अच्छी फसल की पैदावार थी, लेकिन बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतीश मुदगिल, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश बिसला, सुनील फोगाट, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी समेत कई सरपंच, पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed