{"_id":"6a063a6ac96e3e6ea1039234","slug":"geeta-of-government-school-sundana-got-third-position-in-the-state-rohtak-news-c-17-roh1020-856076-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुंडाना के सरकारी स्कूल की गीता ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुंडाना के सरकारी स्कूल की गीता ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान
विज्ञापन
10-रोहतक के सुंडाना में छात्रा गीता को हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम में तीसरा स्थान प्राप
- फोटो : samvad
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सुंडाना की गीता ने 500 में से 497 अंक हासिल कर न केवल जिले में टॉप किया बल्कि पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में जिले का परिणाम 4.37 फीसदी गिरा भी है।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले के 9,428 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 8,456 विद्यार्थी पास हुए हैं। 1319 छात्रों की कंपार्टमेंट आई हैं। 190 विद्यार्थी असफल हुए हैं।
इस साल की जिला की टॉपर सूची में कलानौर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। जिले के तीनों टॉपर कलानौर ब्लॉक के हैं। परिणाम घोषित होते ही जिले स्कूलों में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालयों में टॉपर बनें विद्यार्थी खुशी के मारे भावुक भी नजर आए।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुंडाना की गीता ने 497 अंक पाकर प्रथम, एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर की ईशा ने 496 अंक पाकर द्वितीय व श्याम सुंदर शिक्षा सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगाना के ईशांत ने 495 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिले का कुल परिणाम 89.69 प्रतिशत रहा। यह पिछले वर्ष (2025) की तुलना में लगभग 4.37 प्रतिशत कम है जबकि पिछले दो साल में 6.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, व्यक्तिगत प्रदर्शन में रोहतक ने बेहतरीन मेरिट हासिल की है।
-- -- -- --
वर्जन
हरियाणा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले से छात्रा गीता ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। यह जिले के लिए गौरव का क्षण है लेकिन जिले का प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहा है। विद्यालयों के परिणाम की समीक्षा की जाएगी। जहां कमी रही, वहां सुधार किया जाएगा।
- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी
-- -- -- --
समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व भविष्य की योजनाओं के लिए समय पर उचित अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार, समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।
- अशोक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा
-- -- -- --
वर्ष : कुल विद्यार्थी : पास विद्यार्थी : प्रतिशत
2023 : 10,933 : 6194 : 56.65
2024 : 10,742 : 10,325 : 96.12
2025 : 9,534 : 8,976 : 94.06
2026 : 9,428 : 8,456 : 89.69

10-रोहतक के सुंडाना में छात्रा गीता को हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम में तीसरा स्थान प्राप- फोटो : samvad