{"_id":"6755d795fc3dcda12208bd07","slug":"geeta-mahotsav-starts-today-cultural-programs-will-run-for-three-days-havan-yagna-will-also-be-performed-rohtak-news-c-17-roh1019-559016-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गीता महोत्सव आज से, तीन दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन यज्ञ भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गीता महोत्सव आज से, तीन दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन यज्ञ भी होंगे
विज्ञापन
08 सीटीके : 24 पुलिस लाइन में गीता महोत्सव के लिए लगाया गया टेंट।
रोहतक। पुलिस लाइन में सोमवार से तीन दिवसीय गीता महोत्सव शुरू होगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, साथ में हवन-यज्ञ भी होगा। खुद डीसी धीरेंद्र खड़गटा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव की नोडल अधिकारी शालिनी चेतल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ एवं प्रदर्शनी के साथ गीता महोत्सव का उद्घाटन होगा। प्रदर्शनी तीनों दिन आम जनता के लिए खुली रहेगी। बीन पार्टी भी तीनों दिन सुरीली धुनों से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। प्रथम दिन पतंजलि की ओर से विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद विभिन्न 18 स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा गीता पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके अलावा मथुरा मंडली द्वारा ब्रज होली, आर्ट ऑफ लिविंग तथा इस्कॉन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह हवन यज्ञ के उपरांत 22 स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा दोपहर बाद लीला सैनी, नटराज सांस्कृतिक मंडलियों व आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर को गीता के सार पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा वर्तमान में गीता की प्रासंगिकता विषय पर प्रकाश डाला जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 11 दिसंबर को हवन के अलावा 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक श्लोक उच्चारण किया जाएगा तथा भव्य नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मैदान में लगेंगे स्टॉल, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के मिलेंगे व्यंजन
नोडल अधिकारी ने बताया कि महोत्सव के लिए मुख्य मंच के अलावा दर्शकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मैदान में स्टॉल लगाए गए है, जिनमें विभागों व संस्थाओं द्वारा अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे तथा सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी गीता महोत्सव में लगाए जा रहे है। बच्चों के लिए झूलों, विभिन्न खेल के अलावा सभी आयु के दर्शकों के लिए ऊंट की सवारी की भी व्यवस्था की गई है।