बहादुरगढ। एचएल सिटी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हरियाणा स्कूली खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन किया। यह प्रतियोगिता 17 से 28 अगस्त तक विभिन्न खेल परिसरों में आयोजित हुई। इसमें एथलीट, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल, कुश्ती, निशानेबाजी, स्विमिंग आदि स्पर्धाएं हुई।
प्रतिस्पर्धाओं में आयु वर्ग अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के खिलाड़ी शामिल रहे। विद्यालय के कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 26 गोल्ड, एक सिल्वर व दो कांस्य पदक प्राप्त करते हुए कुल 38 खिलाड़ी चयनित हुए। वहीं, प्रतियोगिता के अगले चरण (जिला स्तर) में भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने कुल 22 गोल्ड, 2 सिल्वर व एक कांस्य पदक प्राप्त करते हुए 27 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल व कोच को दिया।