फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gathered cultural experiences, participated in adventure activities

Rohtak News: सांस्कृतिक अनुभव जुटाए, साहसिक गतिविधियों में की प्रतिभागिता

Thu, 16 Jan 2025 08:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Gathered cultural experiences, participated in adventure activities
16सीटीके03-मनाली भ्रमण करने गई एमडीयू की एनएसएस टीम। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की एनएसएस सेल के तत्वावधान में एनएसएस युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर हिमाचल प्रदेश के मनाली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सात दिवसीय शिविर ने साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक अनुभवों, सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान और टीम-बिल्डिंग के माध्यम से स्वयंसेवकों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित की।
विज्ञापन

एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सविता राठी ने बताया कि इस शिविर के दौरान रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रेकिंग और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, हिडिंबा मंदिर और मनु ऋषि मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। एड्स जागरूकता और जिम्मेदार पर्यटक विषयों पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि मनीष शर्मा (एसएचओ, मनाली), और विशिष्ट अतिथि श्री राम वैदा का भव्य स्वागत किया। स्वयंसेवक आशीष ने शिविर की संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी साझा की, जबकि खुशी और महक ने अपनी शानदार कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया। मोनू ने शिविर की सात दिनों की गतिविधियों का सार प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मनीष शर्मा ने स्वयंसेवकों के अनुशासन और समर्पण की सराहना की और भविष्य में सफलता के लिए शिविर में सीखी गई शिक्षाओं को अपनाने की प्रेरणा दी। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दिव्या (जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल), ईशा (आईसी कॉलेज, रोहतक), और कनिका (जीवीएम कॉलेज, सोनीपत) को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. अभिमन्यु मलिक और डॉ. मनीषा बेदी के नेतृत्व में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सविता राठी ने कार्यक्रम अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed