{"_id":"67444247381fc4de060a1048","slug":"gangster-from-sonipat-arrested-with-pistol-in-triple-murder-case-of-rohtak-had-fired-most-of-the-bullets-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रोहतक के तिहरे हत्याकांड में सोनीपत का गैंगस्टर पिस्तौल संग काबू, चलाई थी सबसे ज्यादा गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रोहतक के तिहरे हत्याकांड में सोनीपत का गैंगस्टर पिस्तौल संग काबू, चलाई थी सबसे ज्यादा गोलियां
Mon, 25 Nov 2024 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:54 PM IST
सार
पारस मलिक सोनीपत के जसराना गांव का रहने वाला है। सोनीपत पुलिस ने पारस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जबकि रोहतक पुलिस का यह 5 हजार का इनामी है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
रोहतक के बलियाना मोड़ पर हुए बोहर निवासी गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई मोहित समेत तीन युवकों की हत्या में शामिल सोनीपत के मुख्य शूटर पारस मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने तिहरे हत्याकांड में सबसे पहले और सबसे ज्यादा गोली चलाई थीं। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश सात दिन की रिमांड मांगी है।
रोहतक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए-2 के प्रभारी सतीश कादियान के नेतृत्व में की गई है। पारस मलिक सोनीपत के जसराना गांव का रहने वाला है। सोनीपत पुलिस ने पारस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जबकि रोहतक पुलिस का यह 5 हजार का इनामी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य है और राहुल का दोस्त भी बताया गया है। राहुल बाबा ने सोनीपत के पारस मलिक, सूरज डाकू, यूपी के बागपत के दीपक फुर्तीला और अंकित को मुख्य शूटर के रूप में प्रयोग किया था। जो कमरे के अंदर बैठे लोगों पर हमला करने गए थे। जबकि सोनू, कशिश उर्फ सिका और कपिल उर्फ शूटर ने शराब के ठेके पर बाहर फायरिंग की थी। हालांकि यह तीनों गिरफ्तार हो चुके हैं।