{"_id":"66fd41a868a4854c7d0f428b","slug":"gandhi-and-shastri-were-paid-homage-with-bhajans-rohtak-news-c-17-roh1020-517492-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भजनों से गांधी और शास्त्री को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भजनों से गांधी और शास्त्री को नमन किया
Wed, 02 Oct 2024 06:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
02सीटीके12..एमडीयू के राधा कृष्णा सभागार में आयोजित गांधी जयंती में प्रस्तुति देते कलाकार। संव
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठित गायक कलाकार कैलाश वर्मा व मुकेश वर्मा ने भजनों से महापुरुषों को नमन किया। यह कार्यक्रम राधाकृष्णन सभागार में आयोजित किया गया।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वागत भाषण डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने दिया। उन्होंने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के प्रेरक प्रसंग साझा किए। आभार प्रदर्शन कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने किया। मंच संचालन संगीत विभाग के शोधार्थी राजीव आर्य ने किया। कार्यक्रम में आयोजन सहयोग सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने दिया।
प्रो. राजबीर सिंह महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुलपति ने कहा कि शिक्षा का उपयोग सामाजिक उत्थान तथा मानव कल्याण के लिए करना चाहिए। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. अनूप सिंह मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा, वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. सुरेन्द्र कुमार ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। इस दौरान डीन प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा तथा प्रो. सुरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।