फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gaganyaan will go to space in first fortnight of January, ISRO created record after success of Chandrayaan 3

Rohtak: जनवरी के पहले पखवाड़े में अंतरिक्ष जाएगा गगनयान, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो ने रचा नया कीर्तिमान

Thu, 31 Aug 2023 01:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

इसरो के अहमदाबाद के सेंटर (सैक) के वैज्ञानिक प्रबल मुंजाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान यह बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 व गगनयान के लिए अपना योगदान साझा किया। कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग यादगार रही।

विज्ञापन
Gaganyaan will go to space in first fortnight of January, ISRO created record after success of Chandrayaan 3
वैज्ञानिक प्रबल मुंजाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसरो अब गगनयान के जरिए अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान रचने जा रहा है। यह जनवरी के पहले पखवाड़े में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर सकता है। पहली बार यह यान अपने साथ एक रोबोट को भी लेकर उड़ेगा। इंसान की तरह दिखने वाले रोबोट को गगनयान में ले जाने की तैयारी चल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तकनीक से तैयार रोबोट का संपर्क वैज्ञानिकों के साथ रहेगा। इसरो के अहमदाबाद के सेंटर (सैक) के वैज्ञानिक प्रबल मुंजाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान यह बातें साझा कीं।

विज्ञापन


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग यादगार
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 व गगनयान के लिए अपना योगदान साझा किया। कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग यादगार रही। स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (सैक) ने इसमें लैंडर कैमरा, अल्टीमीटर, ऑर्बिटर के मिरर व कंपोनेंट्स के फैब्रिकेशन तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। अब गगनयान पर काम चल रहा है। पहली बार आकाश में रोबोट भी जाएगा। इसके लिए गगनयान को खास तौर पर तौर किया जा रहा है।
विज्ञापन


गगनयान को संवारने में जुटे सैक के वैज्ञानिक रोबोट के हिसाब से इसका डिजाइन तैयार कर रहे हैं। इसमें हवाई जहाज की तर्ज पर सीट लगाई जाएगी। नवंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच गगनयान रोबाेट को लेकर उड़ान भरेगा। इसकी संभािवत उड़ान जनवरी के पहले पखवाड़े में भी हो सकती है। गगनयान रोबोट के साथ आकाश की ऊंचाइयों या अंतरिक्ष की गहराई में पहुंचकर नया इतिहास बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed