फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Furore on ownership of dayanand Math

दयानंद मठ के मालिकाना हक को लेकर बवाल

Tue, 24 Dec 2013 09:27 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
रोहतक/ब्यूरो। Updated Tue, 24 Dec 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
Furore on ownership of dayanand Math
हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड स्थित दयानंद मठ में मालिकाना हक को लेकर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने समर्थकों सहित पहुंचकर वहां अपना काम शुरू कर दिया और आचार्य बलदेव सहित अन्य पदाधिकारियों का सामान बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कहा कि बारह दिसंबर को चयनित की गई कार्यकारिणी को मान्यता मिली हुई है और आचार्य बलदेव अब आर्य समाज के किसी भी सभा के पद पर नहीं है और उनका दयानंद मठ में किसी भी कार्यवाही में हस्तक्षेप भी नहीं रहा है।
विज्ञापन


जब इस मामले का पता आचार्य बलदेव पक्ष के लोगों को लगा तो काफी संख्या में आर्य समाजी मौके पर पहुंच गए।

टकराव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर बुलाई गई है। समाचार लिखे जाने तक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आचार्य बलदेव और अन्य पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मठ में धारा 145 लगा दी है, जिसके तहत जिला प्रशासन अब मठ अपने अधीन कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद अनिला आर्य के नेतृत्व में काफी संख्या में आर्य समाज के लोग दयानंद मठ पहुंचे और आचार्य बलदेव की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सामान बाहर रखवा दिया।

अनिल आर्य ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा का चुनाव बारह दिसंबर को हुआ था। जिसमें सुनीता आर्य को उपप्रधान, मा. वेदप्रकाश आर्य को मंत्री, राजरानी आर्या को कोषाध्यक्ष, राकेश आर्य को पुस्तकालयाध्यक्ष चुना गया था और नई कार्यकारिणी ने 20 दिसंबर को अपना कार्य शुरू कर दिया था।


उन्होंने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के पूर्व अधिकारी आचार्य विजयपाल, आचार्य बलदेव का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो गया।

अब दयानंद मठ में आचार्य बलदेव व पुरानी कार्यकारिणी का हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

दयानंद मठ में दूसरे पक्ष के पहुंचे की खबर मिलते ही काफी संख्या में आचार्य बलदेव पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है।

मामले को देखते हुए जिला पुलिस ने मठ के अंदर व बाहर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर ही मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed