फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FSD depot manager arrested for taking bribe

देहरादून और सोनीपत के ध्यानार्थ: रिश्वत लेने के मामले में एफएसडी डिपो प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
FSD depot manager arrested for taking bribe
25सीटीके23..एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में रिश्वत लेने का आरोपी। स्रोत:.एंटी करप्शन
रोहतक। राइस मिल संचालक की शिकायत पर दूसरे दिन भी रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई जारी रही। टीम ने रिश्वत लेने के मामले में खाद्य भंडारण डिपो (एफएसडी) गोहाना के डिपो प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को तीनों आरोपी अधिकारियों को अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर लिया है। अब एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी अजय सिंह अहलावत की शिकायत पर एफएसडी गोहाना में कार्यरत सहायक लाढ़ौत निवासी रविंद्र कुमार और झुंझनू के घसेड़ा निवासी तकनीकी सहायक धमेंद्र को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद बुधवार को डिपो प्रबंधक चमोली उत्तराखंड निवासी नंदन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनसे ली गई रिश्वत में से कोई नकदी बरामद नहीं हो सकी है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार के बाद तीनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत से 24 घंटे का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed