फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Free treatment for deaf and dumb children

Rohtak News: मूक बधिर बच्चों का निशुल्क करवाया जा रहा इलाज

Fri, 07 Mar 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Free treatment for deaf and dumb children
फोटो-06सीटीके20 विश्व मुक ब​धिरता दिवस पर मौजूद चि​कित्सक।स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
रोहतक। सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मूक-बधिर बच्चों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में 3 मार्च को पीएमओ डॉ. रेणु भांबू के निर्देशन में विश्व बधिरता दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व बधिरता सप्ताह का थीम सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिए पंजीकरण करें रखा गया है। पीएमओ डॉ. रेणु भांबू ने बताया कि हर वर्ष 3 मार्च को विश्व बधिरता दिवस मनाया गया। हमें सांकेतिक भाषा, शिक्षा और समान अवसरों को बढ़ावा देना चाहिए। सिविल अस्पताल में नवजात शिशुओं की सुनवाई की जांच जन्म के समय 3 से 6 महीने की उम्र में मुफ्त की जाती है। ईएनटी सर्जन डॉक्टर दीपक ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में अब बेरा टेस्ट और एएसएसआर टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्थास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मूक-बधिर बच्चों का कोकिलपार इंप्लांट का मुफ्त ऑपरेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि कान में संक्रमण, खसरा, कनफेडे व मस्तिष्क ज्वर, दुर्घटना से कान या सिर में चोट लगने, कान से पानी आने, लाउडस्पीकर, तेज संगीत सुनना बहरेपन के कारण होते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित कपूर ने छोटे बच्चों में होने वाले जन्मजात रोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed