{"_id":"65b2b0b1ace1362b84090df4","slug":"fraud-of-rs-64200-in-the-name-of-patanjali-yogpeeth-rohtak-news-c-17-roh1019-345924-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पतंजलि योगपीठ के नाम पर 64, 200 की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पतंजलि योगपीठ के नाम पर 64, 200 की ठगी
Fri, 26 Jan 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पतंजलि योगपीठ कनखल में उपचार के दौरान पर बुकिंग कराने का झांसा देकर किसी ने झंग कॉलोनी के व्यक्ति से 64, 200 रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक झंग कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसके एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पतंजलि योगपीठ से बोल रहा है। आपकी बुकिंग हो गई है। फीस भेज दीजिए। उसने बताए गए अकाउंट में 64 हजार 200 रुपये भेज दिए। आज तक कोई जवाब हीं आया है।
विज्ञापन