{"_id":"62f6b4c67fbe100a6256f63f","slug":"fraud-of-14-and-a-half-lakhs-from-560-electricity-consumers-of-bhaloth-branch-rohtakcity-news-rtk6550123193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालौठ ब्रांच के 560 बिजली उपभोक्ताओं से साढ़े 14 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालौठ ब्रांच के 560 बिजली उपभोक्ताओं से साढ़े 14 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के बाद अब भालौठ सब डिविजन के अंदर उपभोक्ताओं को ठगा गया है। आरोप है कि 560 बिजली उपभोक्ताओं की साढ़े 14 लाख रुपये की राशि वसूल कर कंपनी ने निगम के खाते में जमा नहीं कराई। बिजली निगम के एसडीओ के बयान पर अर्बन एस्टेट थाने में पानीपत की कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले सांपला सब डिविजन में उपभोक्ताओं के साथ पांच लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का केस सामने आ चुका है।
पुलिस के मुताबिक भलौठ सब डिविजन की एसडीओ प्रियांक ने दी शिकायत में बताया कि पानीपत की ई-पेय कंपनी के साथ सब डिविजन के अंदर आने वाले गांवों के बिजली के बिल भरने का अनुबंध किया गया था। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सितंबर और अक्तूबर 2021 के बिजली बिल गांवों में जाकर भरे गए। इसमें 560 उपभोक्ताओं द्वारा 14 लाख 16 हजार 236 रुपये की राशि जमा करवाई गई। कंपनी ने राशि लेकर आगे जमा नहीं कराई। इससे उपभोक्ताओं का बकाया बिल नए बिल में जुड़कर आ गया। कर्मचारी उपभोक्ताओं को गलत रसीद देकर चले गए। अब यह राशि ब्याज सहित 14 लाख 57 हजार 666 हो गई है। इतना ही नहीं, बकाया राशि हर माह उपभोक्ताओं के बिल के साथ जुड़कर आ रही है।
सांपला के उपभोक्ताओं को भी लग चुकी है पांच लाख की चपत
वहीं, सांपला में भी एक दिन पहले बिजली उपभोक्ताओं के पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आ चुका है। सांपला सब-डिविजन के एसडीओ रणबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि बिजली बिल की राशि एकत्रित करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने जून 2021 में उपभोक्ताओं को बोगस रसीद देकर 5 लाख 12 हजार 500 रुपये की राशि ले ली, लेकिन आगे जमा नहीं कराई। सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।