फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fraud case registring bjp against opposition leader: depender hudda

विपक्षी नेताओं पर झूठे केस दर्ज करवा रही भाजपा : दीपेंद्र

Sat, 26 Dec 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
fraud case registring bjp against opposition leader: depender hudda

विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। सुशासन दिवस पर सवाल उठाते हुए दीपेंद्र ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार राजनीतिक प्रतिशोध से काम कर रही है। भ्रष्टाचार के आरोपी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रही। केंद्र में भी यही हो रहा है, उनके सांसद कीर्ति आजाद ने आवाज उठाई तो उन्हें निलंबित कर दिया। वे शुक्रवार को शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे।


पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ही नहीं बल्कि अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ भी राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है। यही कारण है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, जिनमें राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारें भी शामिल हैं। भाजपा सरकार अपने नेताओं की कोई जांच नहीं कराती, बल्कि राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर के झाडली पावर प्लांट की बिजली को सरकार की तरफ  से सरप्लस बताया जा रहा है, इसके बारे में सरकार जवाब दें कि उसकी मंशा क्या है? किस निजी कंपनी से सरकार बिजली खरीदना चाहती है? दीपेंद्र ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम को लेकर भी निशाना साधा। दिल्ली सरकार की वाहनों को लेकर बनाई नीति को सांसद ने समर्थन दिया।

 उन्होंने कहा कि इसे योजनाबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए था और इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार को भी शामिल करना चाहिए था। क्योंकि इसमें एनसीआर का एक बड़ा क्षेत्र आता है।

सेन भक्त जयंती में की शिरकत
सांसद दीपेंद्र ने संत गुरु सेन भक्त की जयंती समारोह में शिरकत की। आर्य नगर स्थित सेन धर्मशाला में हुए समारोह में दीपेंद्र ने कहा कि गुरु सेन भक्त एक वर्ग के न होकर सभी वर्गों के गुरु थे। सेन समाज की ओर से हवन और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा, कुलदीप केडी, मेयर रेनू डाबला, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, कुलदीप नंबरदार, शंटी बत्तरा, गुलाब सिंह राणा, किशन तंवर, ललित मोहन सैनी, सेवादल के प्रधान सूरज रसवंत, विजय गुलाटी, श्रीकृष्ण, ईश्वर सिंह, देवेंद्र भारत, धीरज, जयसिंह खोखर मौजूद रहे।


सांसद ने पशु सेवा संघ के कार्य को सराहा
रोहतक। सांसद दीपेंद्र, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा, मेयर रेनू डाबला शुक्रवार को लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ में पहुंचे। जहां सांसद ने संघ का कार्य देखकर उनकी सराहना की। इस दौरान डॉ. जगदीश मलिक, सन्नी मलिक, तस्वीर हुड्डा, सुनील जांगड़ा, प्रकाश नांदल समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed