फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud case filed against the secretary, former head and principal of the educational institution

शिक्षण संस्था के सचिव, पूर्व प्रधान व प्राचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against the secretary, former head and principal of the educational institution
रोहतक। शहर की एक शिक्षण संस्था के सचिव, प्राचार्य व पूर्व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। संस्था के प्रधान का आरोप है कि बैंक से संस्था के पैसे उनके हस्ताक्षर के बगैर निकल लिए गए। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिक्षण संस्था के प्रधान आजाद सिंह ने शिकायत दी है कि उनकी शिक्षण संस्थान 20 साल से ज्यादा समय से कार्यरत है, जिससे दो स्कूल संबंधित हैं। संस्था की कार्यकारिणी में तीन पद प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष का है। 2019 में वह प्रधान बने। उन्हें संस्था के कोष से पैसे निकलाने के लिए हस्ताक्षर का अधिकार मिला। आरोप है कि इसके बावजूद संस्था के सचिव ने बिना हस्ताक्षर करवाए संस्था के खाते से 7 लाख 91 हजार 297 रुपये निकाल लिए। साथ ही इस राशि से निजी हित के लिए सामान खरीदा। सचिव ने प्रिंसिपल की मोहर का प्रयोग किया है। जो गैर कानूनी है। इतना ही नहीं, आरोपी सचिव सरकारी नौकरी भी करता है। पुलिस ने आजाद सिंह की शिकायत पर सचिव, प्राचार्य व पूर्व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed