फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FOV will be made in PPP mode in IC College and Sector 14

आईसी कॉलेज व सेक्टर 14 में बनेगा पीपीपी मोड में एफओवी

Tue, 01 Nov 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
FOV will be made in PPP mode in IC College and Sector 14
बैठक में शामिल मेयर मनमोहन गोयल निगम आयुक्त धीरेन्द्र घड़गटा। विज्ञप्ति
रोहतक। नगर निगम का निजीकरण बढ़ता जा रहा है। पहले से निगम कचरा लिफ्टिंग से लेकर डोर टू डोर का कार्य निजी एजेंसी से करवा रहा है। अब महाराजा अग्रसेन पार्किंग की तर्ज पर आईसी कॉलेज व सेक्टर 14 व सेक्टर को जोड़ने वाला फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी पीपीपी मोड (पब्लिक-प्राइवेट पारटर्नशिप) में बनेंगे। जबकि जाट कॉलेज के सामने फुट ओवरब्रिज को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मिली राशि से बनवाया जाएगा। क्योंकि नगर निगम के पास बजट का अभाव है। सोमवार को मेयर मनमोहन गोयल के कार्यालय में हुई नगर निगम हाउस की वित्त कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़कटा व दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़कों की हालत खस्ता है और स्ट्रीट लाइटें कंडम पड़ीं हैं। गलियों के निर्माण से लेकर दूसरे विकास कार्य ठप पड़े हैं। तर्क दिया जा रहा है कि निगम के पास बजट का अभाव है। वित्त कमेटी की बैठक में निगम प्रशासन की तरफ से हाउस टैक्स के आंकड़े दिए गए। बताया गया कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 55 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट रखा गया था, लेकिन अभी तक मात्र 8 करोड़ की रिकवरी हुई है, उसमें भी तीन करोड़ रुपये अकेले मारुति कंपनी की तरफ से जमा कराए गए हैं। ऐसे में सरकार से बात करके शहर के विकास कार्यों को गति देने व पीपीपी मोड से काम कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेयर व निगम आयुक्त के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, वित्त कमेटी के सदस्य वार्ड एक से पार्षद कृष्ण सहरावत, महिला पार्षद कंचन खुराना के पति पूर्व पार्षद अशोक खुराना और निगम की इंजीनियरिंग, अकाउंट, सफाई व टैक्स ब्रांच के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वित्त कमेटी की बैठक में तय हुआ कि सरकार ने कंडम पड़ी स्ट्रीट लाइट बदलने के लिए नई खरीदने की अनुमति दे दी है। इसमें 2310 लाइट बदली जाएंगी। जबकि बाकी 50-50 लाइट हर वार्ड पार्षद को दी जाएगी। इस तरह निगम साढ़े 3 हजार लाइट खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीओटी सिस्टम के तहत बनेंगे दो फुट ओवरब्रिज, बस क्यू शेल्टर को देंगे नया लुक
नगर निगम की ओर से पीपीपी मोड में आईजी व सेक्टर 14 के फुटओवर ब्रिज को बनाने का कार्य बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट व ट्रांसफर) के तहत आगे बढ़ेगा। निजी कंपनी फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाकर उस पर एक समय सीमा तक विज्ञापन लगाकर या लगवाकर अपनी लागत राशि निकालेगी। इसके बाद फुट ओवरब्रिज निगम को सौंप दिए जाएंगे। इसी तरह शहर में जर्जर हालत में मौजूद बस क्यू शेल्टर को नया लुक दिया जाएगा।
12 सामुदायिक केंद्र देंगे ठेकेदार को, रेट तय करेगा निगम
शहर के सामुदायिक केंद्र पहले निजी हाथों में थे। बाद में निगम ने अपने हाथ में लेकर विशेष लोगों को सौंप दिया। अब निगम ने दोबारा से सामुदायिक केंद्र को ठेके पर देने का निर्णय लिया है। हालांकि रेट हाउस तय करेगा।
सीएम से मिलेंगे शहर के विकास को लेकर भाजपाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 व 6 नवंबर को रोहतक में रहेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल व भाजपा पार्षद शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे, ताकि बजट लिया जा सके।
चार माह बाद 11 नवंबर को होगी हाउस की बैठक
नगर निगम हाउस की 11 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें 13 सितंबर की बैठक के लिए तय किया गया पुराना एजेंडा ही रखा जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि एजेंडे में थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। हाउस की आखिरी बैठक 5 जुलाई को हुई थी। इसके बाद अगस्त व सितंबर माह में बैठक की तिथि तो तय हुई, लेकिन हंगामे के चलते रद्द हो गई थी।
वर्जन-
वित्त कमेटी की बैठक में शहर के विकास व समस्याओं पर मंथन हुआ। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन बजट की कमी महसूस की जा रही है। इसके चलते कई कार्य पीपीपी मोड से कराने का निर्णय हुआ है। प्रस्ताव हाउस की बैठक में रखे जाएंगे।

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
बाक्स
दिन-रात सफाई करने की हिदायत
उधर, वित्त कमेटी की बैठक से पहले निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सफाई ब्रांच के अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि शहर में दिन-रात सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने बताया कि सड़कों के रिपेयर, बंदर पकड़ने से लेकर प्लास्टिक वेस्ट व सीएंडडी वेस्ट के कार्य के लिए टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed