फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four youths surrounded an ITI student in the street and attacked him with a knife.

Rohtak News: चार युवकों ने गली में घेरा आईटीआई छात्र को, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four youths surrounded an ITI student in the street and attacked him with a knife.
आईएमटी थानाक्षेत्र के नाैनंद गांव में एक छात्र को चार युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन ने उसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पीड़ित पिता ने चार के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नौनंद गांव निवासी सतीश ने बताया कि उनका बेटा अक्षय आईटीआई किलोई का छात्र है। गांव के ही कई युवकों ने उसे गली में घेरकर मंगलवार को हमला करके घायल कर दिया। चाकू से दो वार पेट और दो वार कमर पर किए हैं। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई है। आरोपियों ने सोमवार को ही गोली मारने की धमकी दी थी, जबकि करीब दो साल पहले कबड्डी ग्राउंड में विवाद हुआ था और तभी से मारपीट और गाली-गलौज करते चले आ रहे हैं। पीड़ित पिता ने चार युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिल गई है और रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed