{"_id":"69027ee978c28540aa0d65ed","slug":"four-youths-arrested-for-allegedly-hacking-mobile-phones-and-withdrawing-rs-428-lakh-rohtak-news-c-17-roh1019-752997-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोबाइल फोन हैक कर 4.28 लाख निकालने वाले गिरोह के चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोबाइल फोन हैक कर 4.28 लाख निकालने वाले गिरोह के चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
15...क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी रोहतक पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। क्रेडिट कार्ड की रेटिंग बढ़ाने का झांसा देकर ठगी कर रहे गिरोह के चार सदस्यों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों से पांच लाख की नकदी, 15 सिम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व एक डोंगल बरामद किया है। आरोपी एनसीआर के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रभावित न हो, इस कारण पहचान उजागर नहीं की जा रही है।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को मानसरोवर कॉलोनी निवासी बालकिशन ने शिकायत दी थी कि उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। एक्सिस बैंक की अधिकारी बनकर कशिश नामक महिला का फोन आया। उसने प्रति रिवाॅर्ड पाॅइंट 75 पैसे देने व तनिष्क का गिफ्ट वाउचर देने की बात कही।
व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाई। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल भरवा ली। बालकिशन के पास एक कोड भेजा गया। इसके बाद कोड पूछकर मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से एक बार में 3.90 लाख व दूसरी बार में 38 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। जांच के बाद दिल्ली में एक कॉल सेंटर पर दबिश देकर चार आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहे थे। एक्सिस बैंक की फर्जी एप बनाकर लोगों से क्रेडिट कार्ड की रेटिंग बढ़ाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी।
साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के बाद तीन को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया जबकि एक आरोपी अभी रिमांड पर है।