फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four players from Rohtak have been selected for the Vinoo Mankad Cricket Trophy.

Rohtak News: वीनू मांकड़ क्रिकेट ट्रॉफी में रोहतक के चार खिलाड़ियों का चयन

Tue, 07 Oct 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 07 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Four players from Rohtak have been selected for the Vinoo Mankad Cricket Trophy.
02 विष्णु - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। वीनू मांकड़ क्रिकेट ट्रॉफी में जिले के चार खिलाड़ियों रिषभ, निधिश, तमन्य व विष्णु का चयन हुआ है। वीनू मांकड़ ट्राॅफी 9 अक्तूबर से शुरू होगी। चारों खिलाड़ी अपना पहला मैच 9 अक्तूबर को सौराष्ट्र के खिलाफ हरियाणा की ओर से खेलेंगे। मैच जिले के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेले जाएंगे। इसके आधार पर भारत की अंडर-19 की टीम का चयन किया जाएगा।
सभी खिलाड़ियों ने इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतक की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर उनका चयन हरियाणा कैंप में हुआ था। कैंप में भी शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनका चयन हरियाणा की टीम में हुआ है। खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन



बॉक्स
पिता का सपना पूरा करेंगे रिषभ
खिलाड़ी रिषभ ने बताया कि क्रिकेट खेलने की प्रेरणा पिता से मिली। पिता का सपना है कि मैं देश को रिप्रेजेंट करूं। मैंने 2014 से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। पिता सचिन जैन बिजनेसमैन व मां रचना जैन गृहिणी हैं। रिषभ ने बताया कि बताया कि अगस्त में आयोजित इंटर जिला क्रिकेट जिला भिवानी के खिलाफ 99 रन नाबाद बनाए। वहीं, झज्जर के खिलाफ नाबाद 104 रन की पारी खेली। चरखी दादरी के खिलाफ 66 व गुरुग्राम के खिलाफ 54 रन बनाए। इसके अलावा 2024 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में 110 रन बनाए। वर्तमान में रिषभ में हिसार रहते हैं और रोहतक की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के कैंप में 311 रन नाबाद बनाए
निधिश ने बताया कि वह अंडर-16 विजय मर्चेंट प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेल चुके हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा को देखकर 2016 से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हरियाणा के कैंप में नाबाद 311 रन बनाए थे। इसी आधार पर विजय मर्चेंट प्रतियोगिता में चयन हुआ था। अगस्त में आयोजित इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरसा के खिलाफ 112 रन बनाए। स्टेट कैंप में 10 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। 2023 में विजय मर्चेंट ट्राॅफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ डेब्यू मैच में 70 रन बनाए थे। पिता भाविश बिजनेसमैन व मां अलका अध्यापक हैं।

विष्णु की शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्रॉफी में हुआ चयन
विष्णु ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट पसंद है। 2020 से खेलना शुरू किया था। वह फूफा उपेंद्र सिंह व बुआ के साथ पानीपत में रहते हैं और रोहतक की ओर से खेलते ह। उन्होंने बताया कि 2023 में कमर में चोट लग गई थी जिसके बाद निराशा हुई। लेकिन एक साल के बाद कमबैक किया और शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्रॉफी में चयन हुआ। विष्णु शानदार गेंदबाज हैं। कुछ दिन पहले जेपी अत्रे प्रतियोगिता में रेलवे के खिलाफ पहले ही मैच में 6 विकेट लिए। 2024 में वीनू मांकड़ प्रतियोगिता में हरियाण की ओर से खेलते हुए 12 विकेट लिए थे।

02  विष्णु

02 विष्णु- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

02  विष्णु

02 विष्णु- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

02  विष्णु

02 विष्णु- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed