{"_id":"5fbea6278ebc3ec5ed5ac57e","slug":"four-corona-infects-destroyed-death-toll-reached-116-rohtak-news-rtk583833164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची 116","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची 116
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में चार और व्यक्तियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 116 पहुंच गई है। बुधवार को 92 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। फिलहाल जिले में 851 एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 53 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 798 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या 10272 पहुंच गई है। अब तक जिले में 9305 मरीज कोरोना के ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की दर 5.43 प्रतिशत पहुंच गई है और रिकवरी रेट 90.60 प्रतिशत पहुंच गई है। गौरतलब है कि बुधवार को 1752 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी पीक में स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलों की संख्या में इजाफा कर रहा है।
60 से अधिक आयु वाले चार लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बुधवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई है। इसमें सुभाष नगर में 87 साल के व्यक्ति, हरि सिंह कॉलोनी में 60 साल के व्यक्ति, कमला नगर में 67 साल के व्यक्ति के अलावा डीएलएफ कॉलोनी में 79 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
15 विद्यार्थी व चार शिक्षक फिर मिले संक्रमित
बुधवार को दो डॉक्टर सहित दो स्टाफ नर्स, 15 विद्यार्थी, चार शिक्षक, बैंक कर्मचारी, हरियाणा पुलिस का स्टाफ, बिजनेसमैन, दुकानदार, बुजुर्ग, दो साल की लड़की, रोडवेज कर्मचारी, गृहिणी आदि भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।