फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fountain will be installed at Mata Darwaza Chowk, new grass will be laid in the park

Rohtak News: माता दरवाजा चौक पर लगेगा फव्वारा, पार्क में बिछेगी नई घास

Fri, 26 Jan 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fountain will be installed at Mata Darwaza Chowk, new grass will be laid in the park
माता दरवाजा चौक से पुरानी ग्रील को हटाते ठेकेदार के कर्मचारी। संवाद
रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक का 25 लाख की लागत से सुंदरीकरण होगा। इसमें गोल चक्कर के चारों तरफ नए सिरे से स्टील की ग्रिल लगाई जाएगी और बीचोंबीच फव्वारा लगेगा, साथ ही जलघर के सामने पार्क में नई घास बिछाकर ग्रिल पर रंगरोगन किया जाएगा। इसके लिए निगम ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं, जिसके बाद ठेकेदार ने काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुराने शहर जींद, पुराना गोहाना अड्डा, पुराना बस स्टैंड और बाबरा मोहल्ले के बीचोंबीच से सड़क आकर माता मंदिर के सामने मिलती है। शीतला माता मंदिर के नाम से चौक का नाम माता दरवाजा चौक चर्चित है। चौक के गोल चक्कर पर लोहे की ग्रिल लगाकर बीच में हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। अब निगम की तरफ से चौक और साथ लगते पार्क का सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया है। वीरवार को ठेकेदार ने पुरानी ग्रिल उखाड़ दी और गोल चक्कर की पुरानी टाइल हटाई। जेई विकास ने बताया कि गोल चक्कर के चारों तरफ नई टाइल लगाई जाएंगी। इसके साथ बीचोंबीच फव्वारा लगेगा। जलघर के सामने स्थित पार्क में नई घास बिछाई जाएगी। ग्रिल और दीवारों पर रंग-रोगन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed