फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former soldiers met the Corporation Joint Commissioner for cleaning the state level war memorial

Rohtak News: राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक की सफाई के लिए निगम ज्वाइंट कमिश्नर से मिले पूर्व सैनिक

Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Former soldiers met the Corporation Joint Commissioner for cleaning the state level war memorial
25सीटीके22...एमडीयू गेट 1 पर निगम जॉइंट कमिश्नर अंकिता वर्मा से मिलकर शहीदों और वीरों के युद्ध 
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर स्थापित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक की सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व सैनिकों ने निगम के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात की। क्योंकि जब से यहां का सफाई कर्मचारी रिटायर हुआ है, तब से यहां चारों तरफ गंदगी का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन


हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर सिंह मलिक ने बताया कि राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने जिला सैनिक बोर्ड रोहतक को दे रखी है। यहां पर किसी न किसी वीआईपी का आना लगा रहता है। इसके महत्व के मध्य नजर युद्ध स्मारक और अमर शहीदों और वीरता पुरस्कार विजेताओं की फोटों के साथ तैयार किया गया है। हाल ऑफ फेम यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। इसके अवलोकन के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और बाहर से आगुंतक यहां आते रहते है। रखरखाव और साफ सफाई के लिए एक सफाई कर्मचारी स्थाई तौर पर नियुक्त रहता था। कुछ दिन पहले यहां पर नियुक्त सफाई कर्मचारी रिटायर हो गया है। इसकी मांग को लेकर जिला सैनिक बोर्ड सचिव विंग कमांडर गौरिका सुहाग जिला उपायुक्त को सूचित कर चुकी हैं। उन्होंने यहां पर सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के लिए निगम ज्वाइंट कमिश्नर को दिशा निर्देश दिए हैं। इस विषय को लेकर 24 जून सोमवार को जिला सैनिक बोर्ड सचिव विंग कमांडर गोरिका सुहाग, हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता के कैप्टन जगबीर मलिक, खजांची कैप्टन सुखबीर अहलावत, जिला रोहतक के प्रधान सिल्क राम लठवाल, हवलदार धर्मवीर खटकड़ और हवलदार नरेंद्र सिंह निगम जॉइंट कमिश्नर अंकिता वर्मा से मिलकर शहीदों और वीरों के सम्मान के प्रतिक राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक के लिए एक सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed