फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former soldier committed suicide by shooting a licensed pistol in Sheetal Nagar

शीतल नगर में पूर्व फौजी ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 17 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Former soldier committed suicide by shooting a licensed pistol in Sheetal Nagar
Former soldier committed suicide by shooting a licensed pistol in Sheetal Nagar
रोहतक। शीतल नगर में 36 साल के पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें नवीन ने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं, मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से काम की तलाश में परेशान चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शीतल नगर निवासी 36 वर्षीय नवीन करीब एक साल पहले फौज से सेवानिवृत्त हुआ था। नवीन के परिवार में एक बेटी, एक बेटा और उसकी पत्नी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब 4 बजे नवीन की पत्नी सुमन रसोई में थी। उससे इसी वक्त गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही वह कमरे के अंदर गई तो नवीन खून से लथपथ मिला। पड़ोसियों को आवाज लगाई। इसके बाद नवीन को गंभीर हालात में पीजीआई में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
पूर्व फौजी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें नवीन ने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अभी परिजनों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवंत सिंह, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed