{"_id":"642898839462488075006036","slug":"former-minister-grover-took-cognizance-of-peoples-complaint-the-improvement-work-of-rohtaks-roads-will-start-soon-rohtak-news-c-17-roh1018-111576-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोगों की शिकायत पर पूर्व मंत्री ग्रोवर ने लिया संज्ञान, रोहतक की सड़कों के सुधारीकरण काम जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोगों की शिकायत पर पूर्व मंत्री ग्रोवर ने लिया संज्ञान, रोहतक की सड़कों के सुधारीकरण काम जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
रोहतक। शहर की सड़कों के दिन फिर वाले हैं। लोगों से मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कई सड़कों के एस्टीमेट चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। कई सड़कों पर बारिश के पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइपलाइन डाली गई थी, अब वह काम पूरा हो गया है।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल के साथ बैठक कर तमाम सड़कों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बताया कि कोरोना के कारण करीब 2 साल सड़कों के काम नहीं हो सके। उसके बाद कई सड़कों पर बरसाती पानी की निकासी की हैवी लाइनें डाली गई है। दिल्ली रोड पर चिड़ियाघर के साथ की सड़क, आईएमटी की सड़क, ओमेक्स, सेक्टर 27, बोहर गांव और गोहाना रोड समेत अनेक ऐसी सड़कें थी, जहां बरसाती पानी की हैवी लाइन बिछाई गई हैं। अब लाइन दबाने का काम पूरा हो चुका है। नए बस स्टैंड से लेकर राजीव गांधी स्टेडियम की सड़क, वीटा मिल्क प्लांट चौक से लेकर जींद बाईपास चौक की सड़क, चिड़ियाघर के साथ, बोहर गांव, खेड़ी साध गांव, नई अनाज मंडी के पास सेक्टर 21 बी, 21 सी, 21डी, कनहेली गांव के रुपया चौक से लेकर दिल्ली बाईपास चौक, सेक्टर 27 रोड, जाट भवन से लेकर सोनीपत रोड तक की सड़कों समेत कई सड़कों के एस्टीमेट चंडीगढ़ भेजे गए हैं। इनकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ग्रोवर ने कहा कि लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सभी सड़कों पर जल्द काम शुरू करवाया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि सनसिटी जिमखाना क्लब की सड़क बनकर चालू हो चुकी है।
पूर्व मंत्री ने सेक्टर 1, 2, 3 की आंतरिक सड़कों को लेकर भी चर्चा की और कहा कि इन सड़कों के प्रस्ताव भी जल्द तैयार करके काम चालू करवाया जाए। कर्मचारियों ने आश्वस्त किया कि सभी सड़कों के एस्टीमेट बनाकर जल्द ही काम चालू करवा दिया जाएगा। ग्रोवर ने चंडीगढ़ में आला अधिकारियों से भी बातचीत की और उनसे आग्रह किया है कि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की भी सभी सड़कों का काम चालू करवाया जाए। इस संबंध में पूर्व मंत्री ने चंडीगढ़ में संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी और उनके समक्ष सड़कों के मुद्दे को विस्तार से रखा था।