{"_id":"662e200778b7f8944e021f8e","slug":"former-cm-manohar-lal-targets-former-cm-bhupinder-hooda-in-rohtak-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम मनोहर बोले- अबकी बार बाबू-बेटे का सियासी खेल खत्म कर दो, रोहतक को गुरुग्राम बना दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम मनोहर बोले- अबकी बार बाबू-बेटे का सियासी खेल खत्म कर दो, रोहतक को गुरुग्राम बना दूंगा
Sun, 28 Apr 2024 03:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:38 PM IST
सार
मनोहर लाल ने कहा कि जातिवाद की राजनीति के जन्मदाता गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से ही हैं। राहुल गांधी के होते हुए भाजपा को चिंता की जरूरत नहीं है। राहुल महात्मा गांधी के सपने कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
संबोधित करते पूर्व सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि राहुल गांधी के होते भाजपा को जीत की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा। साथ ही राहुल गांधी की भी भाजपा की जीत व कांग्रेस की हार में कम भूमिका नहीं होगी।
विज्ञापन
क्योंकि वे महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म करने के सपने को पूरा करने में लगे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई के गांव जसिया में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सीएम मनोहर बोले कि अबकी बार बाबू-बेटे का सियासी खेल खत्म कर दो, रोहतक को गुरुग्राम बना दूंगा।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के अंदर जातिवाद की राजनीति को जन्म देने वाले सांपला-किलोई हलके के रहने वाले हैं। जबकि भाजपा सरकार ने किसी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया तो वहीं उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ को बनाया गया।
विज्ञापन
गुजरात का राज्यपाल आचार्य देववृत को बनाया। सांपला में सर छोटू राम का स्टेचू, धनोरी में धन्ना जाट की जयंती मनाई गई। जनसभा को बाबा बालकनाथ, वित्त मंत्री जेपी दलाल व दूसरे पार्टी के नेताओं ने भी संबोधित किया।
सांपला तक मेट्रो नहीं लेकर आया तो चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा
वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि वे अगले पांच साल में सांपला तक मेट्रो लेकर आएंगे। आसौदा तक सर्वे हो चुका है। अगर मेट्रो नहीं लेकर आ सका तो चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा।