फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Chief Minister Jairam Thakur said- Congres guarantees cheated Himachal, people of Haryana should alert

Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस की गारंटियों ने हिमाचल को ठगा, हरियाणा वाले सतर्क रहे

Tue, 01 Oct 2024 03:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Oct 2024 03:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कहा था कि हर महिला के खाते में 1500 रुपये मासिक आएंगे, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं आया। युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन एक विज्ञापन तक नहीं निकाला।

विज्ञापन
Former Chief Minister Jairam Thakur said- Congres guarantees cheated Himachal, people of Haryana should alert
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में झूठी गारंटी दी, जिससे वहां के लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहीं राहुल व प्रियंका गांधी वहीं गारंटी दो दिन से हरियाणा में दे रहे हैं। हरियाणा वासियों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि कांग्रेस की गारंटी हिमाचल की तरह हरियाणा में भी पूरी नहींं होंगी। ठाकुर मंगलवार को रोहतक में भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कहा था कि हर महिला के खाते में 1500 रुपये मासिक आएंगे, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं आया। युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन एक विज्ञापन तक नहीं निकाला। 80 रुपये किलो तक गाय व भैंस का दूध खरीदने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। दो रुपये किलो गाय व भैंस का गोबर खरीदने का वादा किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


उल्टा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि सरकार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। खुद मुख्यमंत्री व मंत्री दो-दो माह का वेतन अभी नहीं लेते हैं। इतना ही नहीं, वहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि गारंटी देने वाले चले गए, मैं गारंटी पूरी करने की स्थिति में नहीं हूं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वे हरियाणा के लोगों को सतर्क व आगाह करने आए हैं। कांग्रेस के बहकावे में मत आना, क्योंकि कांग्रेस की गारंटी देती है, लेकिन पूरा नहीं करती। दूसरी तरफ भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी दी जाएंगी। पहले भी हरियाणा सरकार ने 1 लाख 44 हजार नौकरी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जयराम ठाकुर बोले, किसी घोषणा या संकल्प पत्र में नहीं किया 15 लाख का वादा
एक सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने किसी घोषणा पत्र या संकल्प पत्र में यह नहीं कहा था कि 15 लाख रुपये हर भारतवासी के खाते में आएंगे। केवल काले धन के संदर्भ में यह बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed