फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For the first time in Rohtak, 62 positives were found in a day, 17 became healthy

रोहतक में पहली बार एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 62 पॉजिटिव, 17 हुए स्वस्थ

Thu, 30 Jul 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
For the first time in Rohtak, 62 positives were found in a day, 17 became healthy
हरिसिंह कॉलोनी में सैंपल लेता चिकित्सक। - फोटो : RohtakCity
देशभर में वीरवार से अनलॉक 3 लागू किया गया है। इसके साथ ही जिले में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 62 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 1490 हो गई है। फिलहाल 337 एक्टिव केस हैं। इनमें से 33 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 304 होम आइसोलेट किए गए हैं। राहत ही बात है कि अब तक 1130 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वीरवार को 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, जिले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में दो डॉक्टर, बैंक कर्मचारी, हरियाणा पुलिस का जवान, वकील, प्रॉपर्टी डीलर, सैलून संचालक समेत 62 मरीजों की पुष्टि की। इनमें गढ़ी खेड़ी की गृहिणी, कच्चा बेरी रोड का छात्र, कृष्णा कॉलोनी की गृहिणी, आर्य नगर में डेयरी संचालक, फार्मा में काम करने वाला, डीएलएफ की गृहिणी, सैलून की महिला कर्मी, डेयरी मोहल्ला में मोबाइल शॉप संचालक, कृपाल नगर का प्रॉपर्टी डीलर, किशनपुरा का वकील, कलानौर में एमडीयू का छात्र, सेक्टर-3 में पीजीआईएमएस का डॉक्टर, जवाहर नगर में किराना शॉप का दुकानदार, मेडिकल कैंपस का युवक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड की ब्यूटी पार्लर संचालक, लक्ष्मी नगर में मर्चेंट नेवी का कर्मचारी, हरिनगर में बिजनेसमैन, पाड़ा मोहल्ला में बीमा कर्मी, सैनीपुरा में सैलून संचालक, सेक्टर-एक की गृहिणी, सिंहपुरा का युवक, गढ़ी सांपला में पुलिसकर्मी, बाबरा मोहल्ला में डॉक्टर, गांधरा में निजी कर्मचारी, माल गोदाम रोड पर खाद्य पदार्थ विक्रेता, भगत सिंह कॉलोनी की महिला बैंक कर्मी, सेक्टर-14 का छात्र, न्यू राजेंद्र कॉलोनी में रेडक्रास का अधिकारी, आर्य नगर में शोरूम कर्मी, गांधी नगर में शोरूम स्टाफ, मकड़ौली कलां में दुकानदार, डोभ में निजी कंपनी का कर्मचारी, बोहर की गृहिणी, पीजीआईएमएस यूजी हॉस्टल का डॉक्टर, केशव पार्क ग्रीन रोड पर बैंक कर्मी, कलानौर में शौरी मार्केट का स्टाफ, चावला कॉलोनी में फल विक्रेता, गढ़ी मोहल्ला का प्लंबर, लक्ष्मणुपरी कॉलोनी में निजी जॉब करने वाला कर्मचारी, लेेबर कॉलोनी में फैक्टरी कर्मी, खरावड़ का किसान संक्रमण की चपेट में आए।
विज्ञापन

एक स्थान पर मिले मरीज
जगदीश कॉलोनी : छात्र, फैक्टरी का स्टाफ, गृहिणी व दो दुकानदार
संजय नगर : निजी कंपनी की महिला कर्मी, छात्र, गृहिणी
सांपला आश्रम : दो पंडित
प्रेम नगर : गृहिणी, बुजुर्ग महिला व पोस्ट ऑफिस कर्मी
सेक्टर दो : दो छात्रा
जनता कॉलोनी : छात्र-छात्रा व गृहिणी
सलारा मोहल्ला : दो छात्र व गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed