फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Food startup for deaf and dumb launched in MDU

Rohtak News: एमडीयू में मूक-बधिरों के लिए फूड स्टार्टअप का हुआ शुभारंभ

Sat, 17 Aug 2024 04:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Food startup for deaf and dumb launched in MDU
16सीटीके11..एमडीयू में फूड स्टार्टअप- डैफेटेरिया का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रो
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) के तत्वावधान में पहला फूड स्टार्टअप- डैफेटेरिया का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

यह फूड स्टार्टअप विशेष रूप से मूक-बधिर समुदाय को समर्पित है। इस फूड स्टार्टअप-डैफेटेरिया का उद्घाटन भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डा. शरणजीत कौर ने बतौर मुख्यातिथि किया। एफएसएसएआई, भारत सरकार की सलाहकार डाॅ. अलका राव इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस फूड स्टार्ट अप के मेंटर निदेशक आईएचटीएम प्रो. आशीष दहिया व मार्गदर्शन सीआईआईई निदेशक प्रो. राहुल ऋषि हैं।
विज्ञापन

डैफेटेरिया एक डबल डेकर बस (फूड ट्रक) है, इसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इस स्टार्टअप की खास बात यह है कि इसमें मूक-बधिर लोगों को रोजगार दिया गया है। इस तरह यह स्टार्टअप न केवल स्वादिष्ट भोजन प्रदान करेगा बल्कि मूक-बधिर समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. शरणजीत कौर ने कहा कि हाशिये के समाज, दिव्यांगजन, मूक-श्रवण बाधित व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सक्रिय प्रयास जरूरी है। डैफेटेरिया की स्थापना इस दिशा में एक सार्थक पहल है।

एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर डैफेटेरिया का शुभारंभ समावेशी समाज की स्थापना के लिए एमडीयू की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह स्टार्टअप दूसरे विद्यार्थियों व एलुमनाई को एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित करेगा। विशेष रूप से मूक बधिर जन का ध्यान रखने के लिए उन्होंने स्टार्ट अप टीम की करुणामय पहल को सराहा। कुलपति ने कहा कि एमडीयू एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन,एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान तथा रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा ने इस अवसर पर संबोधन किया और इस प्रोजेक्ट की सराहना की। निदेशक आईएचटीएम प्रो. आशीष दहिया ने इस अवसर पर फूड स्टार्टअप बारे बताया। निदेशक सीआईआईई प्रो. राहुल ऋषि ने एमडीयू की इन्नोवेशन-इनक्यूबेशन-एन्त्रोप्रोनियरशिप योजना की जानकारी दी, जिसके तहत यह स्टार्ट अप प्रारंभ किया गया है। आभार प्रदर्शन प्रो. संदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अधिकारियों, प्राध्यापकों समेत अरूणा तनेजा, रेणु मान व ममता राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed